रविवार, १५ नवम्बर २००९

कौन है सच्चा कौन है झूठा

कहावत है कि क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होती है कुछ ऐसा ही हुआ है आज.सपा प्रमुचा मुलायम सिंह यादव की तल्ख बयानगी से आहत कल्याण सिंह ने आज मुलायम सिंह यादव को ले लिया हे आडे हाथों.अगर कल्याण सिंह की बात को सही माने तो यह कहने मे कोई गुरेज नहीं की मुलायम सिंह यादव उप चुनाव की हार के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गये है.मुलायम के बारे यह हम नहीं कह रहे है बल्कि मुलायम के पुराने दोस्त कल्याण सिंह की जुबानी है ,जिसे कल्याण ने पेष किया है मुलायम के जबाब स्वरूप.कल्याण के जबाब के बाद जहां समाजवादी पार्टी में हडकंप मच गया है वहीं राजनैतिक हलको में भी सनसनी फैली हुई. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने को कहा कि हाल के उपचुनावों में हुई पराजय से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. कल्याण सिंह ने आज अपना गुस्सा कुछ इस तरह से बयान करते हुये कहा कि मुलायम सिंह बौखला गए हैं और हार के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं.बल्कि उनको निसाने पर रख रहे है.कल्याण सिंह के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके बेटे राजबीर सिंह ने सपा महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. राजवीर ने मुलायम सिंह द्धारा अपने पिता कल्याण सिंह को निषाने पर रखने को लेकर सपा महासचिव पद से इस्तीफा देकर मुलायम को कटघरे में खडा कर दिया.शनिवार को ही मुलायम ने कहा कि वह कभी कल्याण को पार्टी में नहीं लेंगे। इसी बयान से नाराज कल्याण सिंह ने बेटे राजबीर सिंह ने सपा से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उत्तर प्रदेष की राजधानी लखनऊ में एक संबाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कल्याण सिंह कहा कि मुलायम धोखेबाज हैं और पार्टी की हालिया हार के कारण वे दिमागी संतुलन खो बैठे हैं और बौखला गए हैं. इतना ही नहीं कल्याण ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें भाजपा से इस्तीफा देने पर कहना और उनके बेटे राजबीर को सपा में शामिल होने का न्यौता खुद मुलायम और अमर सिंह ने उनके घर में आकर दिया था. उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए कहा कि जिस पार्टी में बाबूजी का असम्मान हो उसमें बने रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता। इसी के साथ कल्याण ने मुलायम पर परिवारवाद फैलाने का भी आरोप लगाया. नाराज कल्याण ने कहा कि यदि मुलायम हाथ जोड़कर भी उन्हें सपा में बुलाएंगे तो भी सपा पार्टी में नहीं जाएंगे.मुलायम पर अपनी भड़ास निकालते हुए कल्याण ने कहा कि मुलायम ने कई लोगों और पार्टियों को धोखा दिया है। इनमें आजम खान, लेट पार्टियां, बेनी प्रसाद वर्मा,राजबब्बर आदि शामिल हैं। इसी जगह से कल्याण ने मुसलमानों को सावधान रहने का आह्वान भी किया.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह हार की वजह से अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. कल्याण सिंह ने कहा कि मुलायम आज कह रहे हैं कि मुझे समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे. तथ्य यह है कि खुद मुलायम सिंह और अमर सिंह ने मुझे समाजवादी पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया था.मेरे घर आकर उन दोनों ने आग्रह किया था कि मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं. जब मैं इसके लिए तैयार नहीं हुआ तब उन्होंने कहा कि ठीक है, हमें राजवीर दे दीजिए। फिर हम राजवीर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. कल्याण सिंह ने कहा कि मुलायम आज भी हार के कारणों की समीक्षा नहीं कर रहे. वह हार का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ रहे हैं, यह कहते हुए कि कल्याण सिंह की वजह से मुस्लिम वोट उनसे टूट गए. अगर थोड़ी देर को यह मान भी लिया तो फिरोजाबाद में यादव वोट उनसे क्यों कटे? अपने गृह क्षेत्र इटावा में उन्हें क्यों हार का मुंह देखना पड़ा? भरथना में क्यों उनकी पार्टी जीत नहीं सकी ? इसका जबाब क्या है मुलायम के पास ?उन्होंने कहा,मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं मुलायम सिंह की अवसरवादी फितरत को समय रहते पहचान नहीं सका इसका नुकसान मुझे हुआ है. मेरे समर्थक भी इस वजह से बहुत परेशान हुए हैं.
18 जनवरी 2009 को मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह दिल्ली में राजूभईया उर्फ राजवीर के आवास में गए और मुझे फोन आया कि वहां मेरा इंतजार हो रहा है. मैं वहां गया और मैनें कारण पूछा तो दोनों व्यक्तियों ने कहा कि आप सपा में शामिल हो जाए.उस वक्त मैनें सपा में शामिल होने से इंकार कर दिया तब अमर मुलायम ने कहा कि जब आप नहीं शामिल होने चाहते तो राजबीर को सपा में शामिल करा दीजिए. हम नहीं होते तो मुलायम 14 सीटों पर सिमट रहें थे हमनें सपा को 23 सीटें दिलाई थी. हमनें सपा को 9 सीटों का फायदा कराया था। मुलायम सिंह के लिए तब कल्याण सिंह बहुत अच्छे थे लेकिन अब कल्याण सिंह मुलायम के लिए अच्चे नहीं है.गौरतलब है कि षनिवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि कल्याण सिंह कभी भी सपा के हिस्सा नहीं थे और मैं यह कहना चाहता हूं कि उन्हें कभी भी पार्टी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। और आज कल्याण ने कुछ इस तरह से मुलायम सिंह यादव को अपना दिया जवाब.मुलायम और अमर सिंह हाथ जोड़कर भी बुलाएगें तो भी सपा में शामिल नहीं होउंगा. मुलायम चुनावों में मिली हार के बाद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है और हार का सहीं मुल्याकंन नहीं कर पा रहें है.सही कौन है और कौन बोल रहा है झूठ ? इसका आंकलन तो आदमी कर ही चुका है लेकिन यहां पर इस बात का जिक्र करना बेहद दिलचस्प होगा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कल्याण के लिये संसदीय चुनाव में एटा में उनके लिये अपना प्रत्याषी ना उतरते हुये उन्हें निर्दलीय सांसद बनवा दिया.अब आई बारी उप चुनाव की. जिसमें कल्याण सिंह हैलीकाप्टर से चुनाव मैदान में उतरे.आखिर कल्याण सिंह को चुनाव में प्रचार करने के लिये किसने कहा था ?इस सवाल का जबाब जाहिर है सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से बेहतर आखिर कौन दे सकता है. क्या ऐसा संभव है कि किसी दल के मुखिया की सहमति से कोई भी उनके दल के प्रत्याषी के लिये प्रचार करने के लिये आ जाये ? दूसरे आगरा में हुये सपा अधिवेषन की बात ऐसे में अधूरी क्यों रह जाये ? तो बात उसकी भी जरूरी है ताकि पता तो असल में चल ही जाये.कल्याण सिंह की बात को अगर माना जाये तो मुलायम के राज्यसभा सदस्य भाई डा.रामगोपाल यादव ने उन्हें बाकायदा लंबा चैडा खत भेज कर बुलावा भेजा था तब में आया था.जब कि मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कल्याण को बुलाया नहीं गया था,वो खुद ही आये थे ऐसे में जाहिर है कि आप समझा गये होगें कि सच कौन बोल रहा है और झूठ का लबादा कौन ओढे हुये है ?

शनिवार, ८ अगस्त २००९

आरएसएस वाले क्या सच से रूबरू हो गये ?

अगर ड्रेस कोड की बात करें तो किसी संगठन को बल या गति देने के लिए ड्रेस कोड लागु किया जाता है,अब उस ड्रेस कोड को बदलने की कबायत की जा रही है इसी ड्रेस कोड जरिये देश में लाखों की तादात में स्वंयसेवक बना लिए गए है,और अब उसे बदलने की क्या जरूरत आन पड़ी है .जी हां बिलकुल सही समझे हम उसी बात को कह रहे है जो आप समझ रहे है,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदल रहा है और जल्द ही आप संघ नेताओं को पारंपरिक हाफ खाकी नेकर की बजाय पतलून में देखें तो चौंकियेगा मत। दरअसल संघ के भीतर नए जमाने के साथ खुद को बदलने को लेकर गहरा मंथन चल रहा है। इसी का नतीजा है कि लीक से हटकर संघ के ड्रेस कोड को बदलने की चर्चा जोरों पर है। खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि सबकी सहमति जिस दिन बन जाएगी उस दिन बदलने में हमको कोई दिक्कत नहीं है। गणवेश में हाफ पैंट भले हो लेकिन शाखा में तो स्वयंसेवक धोती, लुंगी, फुल पैंट, पजामा सबकुछ पहनकर आते हैं।दरअसल 1925 में हेडगेवार ने आरएसएस का गठन किया तब से ही संघ के स्वंयसेवक खाकी निकर में दिखते आये हैं। कई बार इसे लेकर बहस भी हुई लेकिन संघ की ड्रेस आज भी वही है। 21वीं सदी की हकीकत का सामना कर रहा संघ अब ज्यादा देर करना नहीं चाहता। उसकी ये चिंता इसलिये भी है क्योंकि पिछले कुछ सालों में संघ की शाखाओं में कमी आयी है। नये जमाने से कदमताल कर रहा युवा संघ के निकर में शाखाओं में जाना नहीं चाहता।इतना ही नहीं, आरएसएस के अंदर अब ये सोच भी सामने आ रही है कि उनके प्रचारकों को दाम्पत्य जीवन में आने से नहीं रोका जाये। पहले इन मामलों में संघ बहुत कट्टर माना जाता था। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संकेत दिया कि प्रचारकों की शादी को लेकर संघ अपने नियमों में ढ़ील देने पर विचार कर रहा है।भागवत कहते हैं कि प्रचारक कम चाहिए संघ में व्यवस्थापन कार्य में समय देने वाले ज्यादा चाहिए इसलिए सारा विचार करके हम लोगों ने तय किया है कि जिसका ऐसा मन बनता है जब तक ऐसा मन बनता है तब तक प्रचार करे बाकि इच्छा है उसे तो जाकर करे हमको भी दिक्कत नहीं है।दरअसल आरएसएस धीरे-धीरे इस सच का सामना कर रहा है कि उसे अपने अंदर कुछ मूलभूत बदलाव करने होंगे। हिन्दुत्व के नाम पर उसकी छवि अभी तक एक ऐसे संगठन की बन कर रह गयी है जिसकी विचारधारा बहुत हद तक मुस्लिम विरोध पर टिकी है। इस चक्कर में एक उदारवादी हिन्दू आरएसएस से जुड़ने को तैयार नहीं है और मुस्लिम समुदाय के अंदर तो अब तक ये संगठन पैठ ही नहीं बना पाया है। इन्क्लूसिव पॉलिटिक्स के इस दौर में संघ का समय के साथ बदलना उसकी जरूरत भी है और मजबूरी भी। ऐसे में संघ खुद को ऐसे बदलना चाहता है कि जो लोगों खासतौर से युवाओं में उत्साह जगाए।एक समय था जब संघ के शिवरों में सेकडों की तादात में संघ प्रेमी जुड़ते रहे थे लेकिन लम्बे समय से भीड़ नहीं दिख रही है इससे भी संघ चिंतित है,असल में संघ के प्रमुख अगुयाकारों को यह लगने लगा है की संघ से बड़ी तादात में लोगो को जोड़ने के लिए कुछ ना कुछ वो सब करना पडेगा जिससे युवा संघ से जुड़े लेकिन देखने में आ रहा है संघ में काम करने वाले पहले अपने किसी स्वयंसेवक के घर पर रुकते थे और वही पर खाना खाया करते थे,इतना ही नहीं जब यह प्रचारक या अन्य लोग जब उस स्वयंसेवक के घर से बाहर यानी नए पड़ाव के लिए रवाना होते है,तो वो स्वयंसेवक उन महाशय को टिकट से लेकर अन्य बंदोवस्त भी कर देता है ऐसे में खर्चा ना होना तो आम बात हो गयी है,मुझे अच्छे से याद है हमारे एक मित्र है जो लम्बे समय तक संघ में प्रचारक रहे है,अभी हाल में है वे संघ से विदा लेकर शादी कर लिए है इनके जैसे ना जाने कितने प्रचारक है जो संघ की मूलधारा से वापस लौट कर परिवारिकमोह में जा चुके है ,वो बताते है की खुद का खर्चा के नाम पर कुछ भी जाया नहीं होता है,वे बताते रहे है उनके समय में ऐसे भी प्रचारक हुए है जीके पास १०० रूपये का नोट २ साल तक खर्च ही नहीं हुआ,असल में संघ जैसे संगठन के नियम बड़े ही सक्त है ऐसे में हर कोई संघ से जुदा नहीं रहा सकता ,अगर किसी का पिता संघ से जुदा हुआ रहा तो ये उम्मीद ना करे की उसका बेटा भी संघ से जुडेगा ही,ऐसे में तो यही समझ में आ रहा है की संघ जो कुछ बदलाव करने जा रहा है उसके पीछे संघ का घटता प्रभाव समझ में आ रहा है,करीब ५० वर्ष की उम्र में शादी करने वाले उस प्रचारक ने टीचर से शादी रचाई है,वो कहते है की संघ को उन्होने अपने जीवन के ५० साल दिए है लेकिन मिला क्या सिर्फ चंद रुपए अगर टीचर से शादी ना करते तो खाने के लाले पड जाते ,ऐसे में संघ में बदलने में तो बहुत कुछ है लेकिन कितना कुछ बदल कर एक बार फिर से संघ जोश में आ पायेगा इसमें संदेह लग रहा है.

रविवार, २ अगस्त २००९

प्यार के पुजारी या प्यार के पापी है हम ?

दुनिया प्यार कि आज से दुश्मन नहीं है ये तो सदियों से जारी है कि प्यार करने वाले दुश्मनों कि वजह से प्यार को तरसते रहे है तो आज जब ये सब कुछ हो रहा है तो कोई नई बात नहीं लगती है,हर तरफ प्यार के दुश्मनों कि फौज ही फौज नजर आ रही है तभी तो प्यार करने वालों को अपने अपने तरीके से सजा दी जा रही है किसी को बाल काट कर सजा दी जा रही है ,तो किसी को पीट पीट कर अधमरा किया जा रहा है,इतना ही नहीं किसी को मौत के घाट उतर कर गुस्सा निकला जा रहा है लेकिन कोई ये जानना नहीं चाह रहा है कि प्यार करने वालों को क्या चाहिए ?बात करते है प्यार को लेकर मचे बबाल पर ,उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक जोड़े को प्यार करने की सजा दी गई। उसे दो दिन तक बंद करके यातनाएं दी गईं। दोनों एक ही गोत्र के हैं.इसलिए उनके खिलाफ पंचायत बैठी और फिर इलाके के लोगों ने दोनों के बाल काट दिए तथा पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाला। किसी तरह लड़का इनके चंगुल से छूटा तो वो मुरादाबाद के एस पी सिटी से मिला और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लड़के की निशानदेही पर छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया जाता है , फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से दोनों थाने में रखा गया है. पीतल का काम करने वाले युवक का गुनाह इतना है कि इसने सैनी होते हुए एक ही गौत्र की युवती से प्यार किया। पुलिस को देखकर बिरादरी के सरपंच बने लोग वहां से भाग निकले। युवती उस समय बेहद घबराई हुई थी। पुलिस सीधे बबीता को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची और पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इनमें युवक का पिता बाबू राम, लड़की का पिता बनवारी और लड़के का दादा डालचंद शामिल है। बाबू राम ने ही बिरादरी की पंचायत बुलाई थी. उनकी बिरादरी के लोगों ने दोनों को भरोसा दिलाया कि उनकी शादी करा दी जाएगी लेकिन जैसे ही दोनों मौके पर पहुंचे तो लोग उन पर टूट पड़े और फिर लड़के को पूरी तरह से गंजा कर दिया गया। लड़की को भी नहीं बख्शा गया। उसके भी सिर को आधा गंजा कर दिया गया। ऐसा करने के बाद दोनों को एक घर के अलग-अलग कमरे में कैद कर दिया गया।ये तो सिर्फ मात्र उदहारण है,इससे कही अधिक तो प्यार के ऐसे मामले है, जिनमे प्रेमी जोडों ने सजा पाई और हम खुश होते है ये कह कर कि पाप करने वालों को सजा दी है लेकिन हम प्यार करने वालों पर अत्याचार करके क्या हम खुद पापी नहीं है.

रविवार, १९ जुलाई २००९

ईश्वर से बात या अमिताभ का सठियापन ?

ईश्वर से बात या अमिताभ का सठियापन ?
अपने देश कहावत है कि साठ की उम्र पार करने के बाद इन्सान सठिया जाता है, बिलकुल ऐसा ही समझ में आ रहा है, महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हो रहा है,तभी तो वे सठियाने जैसी बात करने में लग गए है ,उनकी बातें ऐसी हो गयी है जिसे पड़ कर या सुन कर कोई उन्हे सठिया कहे बिना नहीं रह सकता है, आज के वैज्ञानिक युग में अगर कोई ऐसा दावा करता है, जो आम आदमी के गले नही उतरता तब दावे करने वाले शख्स को क्या कहा जाता है ,आप अच्छी तरह से जानते है ऐसे लोगों को सिरफिरा कहा जाता है,२० जुलाई को देश भर के समाचार पत्रों में इस खबर को सुर्खियों के वरीयता से प्रकाशित किया गया है कि महानायक अमिताभ बच्चन की "ईश्वर से बात हुयी है"अमिताभ ने अपने ब्लॉग में जो लिखा है वो वाकई हैरत में डालने वाला है,वो कहते है कि ईश्वर ने उन्हे एक ईमेल भेजा है,जिसमे ईश्वर ने उनके सवालों का जवाब दिया है,यह वाकई ईश्वर का ईमेल है फिर कथित ईश्वर का ईमेल,ईश्वर से बात करने का दावा करने वाले अमिताभ बच्चन की बात गले उतरते हुए नहीं दिख रही है,क्यूँ कि ऐसी बात कही गयी है जिसका भरोसा नहीं किया जा सकता है ,अभी तक ईश्वर से मिलने या फिर मुलाकात का दावा करने वालों को देश दुनिया में सिरफिरा ही कहा है इसलिए अमिताभ को अन्य की ही भांति सिरफिरा कहा जायेगा,इसमे कोई दो राय नही कि अमिताभ जिस ईमेल का जिक्र कर रहे है, उस ईमेल के बारे में उन्ही से जाना जाये वो ईमेल किसका है, जिसे अमिताभ ईश्वर का ईमेल होने कि बात कह रहे है.इस बात कि भी जाँच पड़ताल की जानी जरुरी है अब सवाल उठता है सिर्फ ईश्वर का कथित ईमेल अमिताभ के पास ही कैसे आया ?देश में करोडों की आबादी में अमिताभ में ऐसा क्या था कि ईश्वरी ईमेल अमिताभ के पास आया ,मै ईमेल को कथित इसलिए कह रहा हूँ कि ईश्वर क्या वाकई ईमेल पर काम कर रहे है तो वो ईमेल जरुर जाँच का विषय बन सकता है इस तरह के ईमेल कि जाँच के किये तमाम एजेंसिया काम कर रही है इन्हें जाँच कर यह पता करने कि जरुरत है कि अमिताभ जो कुछ कह रहे है वो कितना सच है या फिर वे सठिया गए है,जो देश वासियों को ईश्वर के नाम पर ग्रह करने में जुटे.

शनिवार, १८ जुलाई २००९

अम्बेडकर पार्क या भविष्य का राजघाट ?

अम्बेडकर पार्क या भविष्य का राजघाट ?
बीएसपी मुखिया उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और कांग्रेस के बीच जारी वाक् युद्घ बढता ही चला जा रहा है,कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांघी ने बीएसपी मुखिया मायावती को आडे हाथों लिया कि उत्तर प्रदेश के विकास के बजाय मूर्तियों का विकास करने में जुटी हुयी है मायावती,कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रीता बहुगुणा जोशी की मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद राहुल ने यह बल कर कि मायावती को निशाने पर रखा है,अब जाहिर है कि कांग्रेस कि ओर से फेंकी गयी गेंद पर बीएसपी मुखिया को हिट करना ही था सो दो दिन बाद मायावती कि ओर से जो जबाब आया,उसी के इर्द गिर्द घूमती है कहानी ,मायावती के जबाब को यहाँ पर हु बहु उल्लेखित करना बेहद जरुरी है,मायावती ने बोलो कि बीएसपी सरकार कि उपलव्धियों कि किताब युवराज ओर कांग्रेस के विधायकों व सांसदों को भेजी जायेगी ,जिसे पड कर वह सच्चाई जान सकेगे कि स्मारकों व मूर्तियों पर पैसा बर्बाद का आरोप लगाने वाली कांग्रेस अपने राज में कितने ही स्थानों पर मूर्तियों तथा स्मरक बनबती रही है ,कांग्रेस के मुकाबले बीएसपी सरकार ने आटे में नमक के बराबर मूर्तियों लगाने का काम किया है तो विकास बाधित होने कि बात कही जाती है ,सच यह है कि उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित सारे स्मारक व मूर्तियों से ज्यादा कीमत तो अकेले दिल्ली में राजघाट में है ,पर इसमें कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो जाती है,दिल्ली के राजघाट की तुलना लखनऊ के अम्बेडकर पार्क से करना कही भी न्यायोचित समझ नही आ रहा है,असल में राजघाट रास्ट्रपिता महात्मा गाँधी का समाधी स्थल है जब कि लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में मायावती ओर कांशीराम कि मूर्तियों को स्थापित कराया गया है,अब मायावती को कौन समझाए कि राजघाट ओर अम्बेडकर पार्क में क्या फर्क है ,जिसे आसानी से समझा जा सकता है,हो ना हो शायद मायावती ने अपने मन में यह वहम पाल रखा हो कि वे लखनऊ के अम्बेडकर पार्क को दिल्ली के राजघाट अपने लिए बना सकती है ,इस बात को खुद समझा जा सकता है कि राजघाट कि तुलना कर मायावती क्या बताना चाह रही है,यहाँ इस बात को भी साफ किया जा सकता कि मायावती ने अपने ये विचार जाहिर करके एक बात बता दी है की मायावती निकट भविष्य अम्बेडकर पार्क को राजघाट कब बनाएगी ?

शुक्रवार, १७ जुलाई २००९

जातीय हिंसा की ओर उत्तर प्रदेश

जातीय हिंसा की ओर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में दलित वोट को हथियाने को लेकर बीएसपी और कांग्रेस के बीच जारी लड़ाई अब सड़कों पर आ गयी है,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रमुख रीता बहुगुणा जोशी का मुरादाबाद में दिया गया भाषण एक नए विवाद को जन्म दे गया है.इसी के चलते राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने उन पर दलित उत्तपीडन के तहत ना सिर्फ मुकदमा दर्ज करवाया बल्कि उन्हें जेल में भी डलवाने में कोई कसर नहीं छोडी,बात करते है दलित वोट के कब्जे कि शुरुआत की,तो इटावा के इकदिल इलाके के अमीनाबाद गाँव में १२ मार्च २००८ में चम्बल घाटी के डाकू नादिया और उसके साथियों ने दलित परिवार के पांच लोगों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी,इस हत्या कांड के बाद कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गाधी ने इस प्रभावित गाँव का दौरा करने का मन बनाया वैसे ही एक दिन पहले १५ मार्च को मायावती आ धमकी इस गाँव में,देर शाम को आई मायावती पुलिस घेरे में रह कर पडितो के परिजनों से मिली और अँधेरा होने से पहले चली गयी लेकिन उसके बाद १६ मार्च को आये राहुल गाँधी ने कई घंटों तक पीडतों के परिजनों से बात कि और उसके बाद जाते जाते राहुल गाँधी गाँव के खेत में एक आलू खोदते बच्चे को कंधे पर उठा कर घुमा दिए,जिससे गाँव में तो राहुल के दलित प्रेम की चर्चा हुई, देश भर में जब इन तस्वीरों को न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित किया गया तो उन तस्वीरों की जमकर तारीफ हुयी और राहुल ने इस कांड के दौरे के बाद दलितों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए दलितों के दरबाजे दरबाजे दस्तक देना शुरु कर दी, बस इसी सब के बाद खिसहाट उजागर हो गयी, जब मायावती की और से कहा गया कि राहुल का दलित प्रेम नाटक है,और दलितों के घर जाने के बाद राहुल को नहलाया जाता है,यह विचार क्या उजागर करते है,आसानी से समझा जा सकता है,अगर कोई दलित बीएसपी के साथ है तो कांग्रेस को क्या आपत्ति लेकिन जैसा देखा जा रहा है लोकसभा चुनाव के बाद बीएसपी मुखिया खासे गुस्से में दिख रही है,इसी वजह से ऐसी शब्दावली आम आदमी को सुनने को मिल रही है,जिन्हें कभी राजनीत में कोड़ समझा जा रहा था,कुछ भी कहे दलित वोट को कब्जाने की कांग्रेस और बीएसपी की जुगत राजनीत की कौन से दिशा तय करेगी, यह समझ से परे है,यहाँ अब इस तरह के हालत बन गए है कि दलित वोट को कब्जाने के जुगत में उत्तर प्रदेश जातीय हिंसा की ओर मुखातिब होता चला जा रहा है.बीएसपी जंहा दलित को अपना परम्परागत वोट बैंक समझता है वही कांग्रेस भी दलितों को अपनी और खीचने कि कोशिश में है,कुल मिला कर लड़ाई को रोका जाना जरुरी है .

गुरुवार, १६ जुलाई २००९

सच का सामना है या फिर बबाले जान ?

सच का सामना है या फिर बबाले जान ?
क्या स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो "सच का सामना" से घरों में विवाद छिड़ेगा?प्रोग्राम में पार्टिसिपेंट से उनकी पास्ट लाइफ के बारे बहुत निजी और कंट्रोवर्सियल सवाल पूछे जा रहे हैं जैसे एक लेडी से पूछा (१५जुलाइ ०९) अगर आपके हसबैंड को पता न चले तो क्या आप दुसरे मर्द के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहेंगी?लेडी ने जवाब दिया "नहीं" जबकि पालीग्राफ मशीन के सामने लेडी का जवाब "हां" दर्ज है.एक आदमी से सवाल पूछा गया "क्या आपके दिल मैं कभी अपनी साली से जिस्मानी रिश्ते बनाने की ख्वाहिश होती है?उसने जवाब दिया "नहीं" मशीन कहती है "हां". गेम में पार्टिसिपेट करने के बाद घर वापसी में उनके रिश्तों में ज़बरदस्त तल्खी आना स्वाभाविक है और घरों में बवाल शुरू होगा. ऊपर से माडर्न दिखना एक बात है लेकिन निजी ज़िन्दगी में पराये मर्द या लेडीज़ से क्लोज़ रिलेशन बनाने की इजाज़त देना या इसे स्वीकार करना हमारे इंडियन कल्चर में नामुमकिन बात है. यह बात भले ही सच हो कि यह प्रोग्राम देश में आज प्रसारित किया जा रहा हो लेकिन विदेशों में पहले ही इस तरह के प्रोग्राम प्रसारित किये जा चके है,वहाँ पर भले ही इस तरह के प्रोगार्मों ने आम आदमी कि जिन्दगी पर कोई असर ना डाला हो लेकिन हिन्दुतान के लिए यह प्रोग्राम किसी बाबले जान से कम नहीं है.जिस तरह से कानूनी मान्यता पा चुके समलेंगगिगता को देशवाशी पचा नहीं पा रहे है ठीक उसी तरह से स्टार प्लस का यह प्रोग्राम है,जिससे कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवाले के परिवार में सवालों को लेकर बबाल मचने की पूरी पूरी संभाबना तो है ही साथ ही हमारी आने वाली नश्लों पर भी गहरा असर पड़ने की पूरी उम्मीद है,ऐसे में इस तरह के प्रोग्राम पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सरकार के साथ साथ सामजिक संगठ्नों को भी उठ खडा होना चाहिए,जिस तरह के सवालात सच का सामना में पूंछे जा रहे है वे जरुर ही भारतीय समाज में एक नया बबाल खडा करेगें

शुक्रवार, १० जुलाई २००९

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे

सरेआम बहाई जाती है यमुना नदी में लाशे